निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक से सीधे कर सकते हैं शिकायत

हमीरपुर ।

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। इसके लिए आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी सर्किट हाउस हमीरपुर के कमरा नंबर 11 में ठहरे हैं। कोई भी व्यक्ति सुबह 10 से 11 बजे तक उनसे स्वयं मिलकर भी शिकायत कर सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।