भाजपा की कुंडली में राहु बनकर बैठे हैं बागी नौ ग्रह : प्रेम कौशल

पिछले चुनावों में कांग्रेस व भाजपा को हासिये पर लाकर खड़ा करने वाले निर्दलीय विधायकों ने अपना ईमान बेचकर जनता से विश्वासघात किया है। बगावत करने वाले सभी नौ ग्रह राहु बनकर जयराम ठाकुर के भविष्य पर ग्रहण हैं। यह बात हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस के मुख्या प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा लेकिन नाकाम रहे यह उप चुनाव उसी का नतीजा है कि जनता अतिरिक्त बोझ ढोने को मजबूर है। उन्होंने कहा सरकार ने पिछला उप चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा कि प्रदेश में भाजपा ने खरीद फरोक्त की सियासत को खत्म किया जा सके। जनता ने सरकार के समर्थन मे वोट किया और 6 में से चार सीटों पर जीत मिली कौशल ने कहा कि देश व प्रदेश में पेपर लीक मामले भाजपा के कार्यकाल मे हुए है। छात्रों से भविष्य से जिस तरह खिलबाड़ किया जा रहा है, नौकरियों को बेचा गया है जनता इस बात को लेकर पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ मुखर है। तीनों उप चुनाव सरकार पिछले 18 महीनों के विकास के नाम पर चुनाव में है और इसी मुद्दे को धार देकर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर एक ऐसे नेता है जो कभी भी भाजपा के लिए पॉजिटिव नहीं रहे हैं, जयराम किसी भी उप चुनाव को भाजपा को नहीं जीता पाए हैं। 2017 में जिस तरह घर बैठे जयराम को आसानी से सीएम की कुर्सी मिली थी उसी तर्ज पर कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त कर कुर्सी छीनना चाहते हैं लेकिन प्रदेश की जनता षड्यंत्र व खरीद फरोख्त करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए सबक सिखाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।