पौंग झील के मध्य स्थित पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान निर्मित बाथू दी लड़ी में पर्यटकों द्वारा चढ़ाए जा रहे चढ़ावे के लिए कमेटी का किया गठन

ज्वाली / काँगड़ा

पौंग झील के मध्य स्थित पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान निर्मित बाथू दी लड़ी में पर्यटकों द्वारा चढ़ाए जा रहे चढ़ावे के लिए कमेटी का गठन किया गया है! जिसमें एसडीएम जवाली को अध्यक्ष बनाया गया है , जबकि वन्य प्राणी विभाग के रेंज अधिकारी को सचिव बनाया गया है!जबकि इसके अलावा भी विभागों के कर्मियों को भी कमेटी में शामिल किया गया है। बाथू दी लड़ी मंदिर का चढ़ावा प्रशासन द्वारा खुलवाए गए खाते में जमा करवाया जा रहा है!
जबकि बाथू दी लड़ी में चलाई जा रही मोटरवोट में घूमने की एवज में एकत्रित राशि को वन्य प्राणी विभाग के खाते में जमा करवाया जा रहा है।

वीओ-बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा बाथू दी लड़ी मंदिर में पुजारी बैठाया गया है!जो कि दिनभर के चढ़ावे को एकत्रित करके प्रशासन के पास जमा करवा देता है। प्रशासन के पास अभी तक करीब एक लाख से ज्यादा रुपए की राशि खाता में जमा हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग तानाशाही रवैये से वाथू की लड़ी के मंदिर के पैसे चुराने की कोशिश कर रहे हैं और कर्मचारियों को डरा धमका रहे हैं! उनके खिलाफ शीघ्र ही शिकायत दर्ज करवाई जाएगी!
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासन व वन्य प्राणी विभाग की इस पहल की काफी प्रशंसा हो रही है। बाधू दी लड़ी पर्यटकों के लिए टूरिज्म हव बन गया है। जब भी यह पानी से बाहर आता है तो इसको देखने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से पर्यटक आते हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।