हमीरपुर ,
हिमाचल प्रदेश में इस समय एक स्थिर सरकार है और लोकसभा और राज्य सभा चुनावों के समय जो भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, वह अब बिल्कुल नाकाम हो गयी है तथा तीनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। यह बात हमीरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कही।
उन्होंने कहा की साढ़े तीन साल कांग्रेस की सरकार का कार्यकाल है, ऐसे में लोगों को विकास के लिए सरकार के साथ चलना है। धर्मानी ने देहरा में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर बोलते हुए कहा की टिकट के लिए बहुत से लोग दावा करते हैं, जब पिछली बार डॉ. राजेश शर्मा को टिकट दिया गया था तो उस समय भी टिकट के बहुत से दावेदार थे, उनमें से नरदेव कन्वर भी टिकटार्थि थे, लेकिन टिकट डॉ राजेश शर्मा को टिकट दिया गया था, उसके बाद सब लोग उनके पीछे चले। सर्वे में मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी का नाम सबसे आगे आया और लोगों की माँग थी की, मजबूत प्रत्याशी दिया जाए. हाई कमान के आदेश पर ही उनको टिकट दिया गया। हमीरपुर के उप चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा की यहाँ के निर्दलीय विधायक 6 महीनों बाद ही गलत हाथों में पड़ गए। निर्दलीय होते हुए वे कांग्रेस के साथ रहते या फिर भाजपा को समर्थन दे देते., लेकिन उनको जवाब देना पड़ेगा की आखिर उनकी क्या मजबूरी थी।
Author: Himachal Samvaad








