नालागढ़,
हिमाचल प्रदेश में होने वाले तीन उप चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा 14 जून से 21 जून तक नामांकन भरने की तिथियां घोषित की गई है जिसमे बितेकल नालागढ़ उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर हरदीप सिंह बाबा ने अपना नामांकन दाखिल किया था तो वहीं आज भाजपा प्रत्याशी के तौर पर के.एल.ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया है । उसेक बाद एसडीएम कार्यालय से नामांकन भरने के बाद तमाम लीडरशिप दातोवाल से लेकर रैली स्थल तक रोड शो निकाला ।
नालागढ़ स्कूल के ग्राउंड में विशाल रैली का अयोजन कर क्षेत्र की जाना से वोट की अपील की और भाजपा प्रत्याशी के एल ठाकुर को भारी बहुमत से जिताने की अपील की ।विओ : नामांकन भरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पहले भी क्षेत्र की जनता ने निर्दलीय विधायक के तौर पर के एल ठाकुर ठाकुर को जिताकर विधानसभा भेजा था।

वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने निर्दलीय विधायकों को मजबूर किया और उनके काम भी नहीं हुए जिसके चलते मजबूरी के चलते इस्तीफा दिया । जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए पिछले उपचुनावों में तथा लोकसभा चुनाव में 68 में से 61 विधानसभा सीटों पर भाजपा के जीत दर्ज की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस से मंडी लोकसभा सीट छीनी गई है और चारों ही लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है । वही जयराम ठाकुर ने कहां के कायदे से तो यह बनता है कि जब लोकसभा के साथ ही जब लोकसभा चुनावों के साथ ही निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा अगर उस समय स्वीकार किया होता तो आज यह चुनाव उसी समय हो गए होते तो लाखों करोड़ों रुपए का खर्चा बच जाता ।
: जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर , जयराम ठाकुर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डर राजीव बिंदल , राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार , शिमला कोसभा सांसद सुरेश कश्यप, और तमाम भाजपा प्रदेश स्तरीय नेतृत्व रैली मे मौजूद रहे।
Author: Himachal Samvaad







