बड़सर के अभिनंदन समारोह मे विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार!

बड़सर के प्यार के लिए उम्रभर रंहुगा आभारी, सबका साथ सबका विकास मेरी प्राथमिकता — लखनपाल

कहा — जनता के आशीर्वाद व भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से मिली कामयावी

बड़सर,
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू के गृह जिला हमीरपुर की विधानसभा बड़सर मे भाजपा की टिकट पर चौथी बार विधायक बने इंद्रदत्त लखनपाल ने मैहरे के वल्याह मे अभिनंदन समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त किया है! समारोह के दौरान विधायक लखनपाल ने कहा है कि बड़सर का मै हमेशा आभारी व ऋणी रंहूंगा! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के राजनितिक दबाब के बाबजूद बड़सर की जनता ने सच्चाई का साथ देते हुए मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मै जनता, भाजपा संगठन, शीर्ष नेतृत्व, महिला, युवा शक्ति का आभार व्यक्त करता हुँ! लखनपाल ने कहा कि जनसेवा व दलगत राजनीति से उप उठकर बड़सर के विकास के लिए काम किया है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा! मै समूचे विस क्षेत्र का विधायक हुँ इस लिए मेरे बड़सर परिबार का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर बिना किसी की परमिशन के मेरे पास बेझिझक आ सकता है! लखनपाल ने मुख्यमंत्री व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम सुखू ने मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी, चुनाव मे मुझे हराने के लिए कई झूठे शगुफे छोड़े जिनमे से 55 लाख का शगुफा भी शामिल रहा, लेकिन जनता के बीच झूठ की राजनीति भी कांग्रेस के किसी काम नहीं आ सकी है! अब मै जनता के प्यार व आशीर्वाद से चुनाव जीत चूका हुँ, मुख्यमंत्री से जल्द भेट की जाएगी और जो 55 लाख रूपये बड़सर मे पकड़े थे उन्हें मंगा जायेगा ताकि मै भी अपने देंनदारों की देंनदारी दे सकू! उन्होंने कहा कि चुनावों मे जिला का मुख्यमंत्री होने का नारा देने बाले कांग्रेसी जल संकट से जूझ रहे बड़सर की जनता को संकट मे छोड़ अब कहां है और यह भी बताएं कि मुख्यमंत्री बड़सर के लिए क्या कर रहे है! उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत एसी हो चुकी है कि उप चुनावों मे केंडिडेट तक नहीं मिल रहे है! देहरा मे कांग्रेस नेता राजेश शर्मा को जिस तरह प्रताड़ित किया गया उसने अब सारे प्रदेश मे तानाशाह मुख्यमंत्री की तानाशाही को उजागर कर दिया है! इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, जिला परिषद सदस्य राजेश मंगाराम , भाजपा के लिए कमलनयन, मंडल महासचिव संजीव शर्मा, पूर्व जिला परिषद जिला अध्यक्ष सरला शर्मा, ऐसी सेल के अध्यक्ष रामरतन, सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।