कांगड़ा बाईपास स्थित बनेर खड्ड में नहाने उतरा रैहन का युवक डूबा, मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम

 

कांगड़ा,

कांगड़ा बाईपास स्थित बनेर खड्ड में नहाने उतरा रैहन का युवक डूबा गया। युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रेन के माध्यम से यहां पहुंचा था। तीनो ने मौका देखकर खड्ड में नहाने का मन बनाया, लेकिन तीनो को ही तैरना नहीं आता था। इसपर दो युवकों ने खड्ड में उतरने से असहमति जताई। जबकि एक युवक जान जोखिम में डाल कर खड्ड में नहाने छलांग लगा कर उतर गया।
काफी देर बाद भी जब युवक नजर नहीं आया तो उसके साथियों को उसकी चिंता होने लगी। युवकों ने शोर मचाना शुरू किया। तब मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने एनडीआरएफ, पुलिस व अग्नि शमन विभाग के कर्मियों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तो पहुंची लेकिन तबतक युवक पूरी तरह से डूब चुका था। युवक का नाम सूरज बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यह तीनो युवक रैहन के रहने वाले है। इस मामले की सूचना युवक के घर वालों को इसके साथियों ने दे दी है। युवक को करीब एक घंटे की काफी छानबीन कर बाहर निकला गया। पानी के अत्याधिक मटमेला होने की वजह से युवक खड्ड में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा था।

अकसर गर्मियों में कईं लोग तैरना ना आने के बाद भी नदियों, खड्डो में नहाने चले जाते है जिसके कारण कई लोग अपनी जान गवा बैठते हैं। लोगो को अपनी जान को जोखिम में डालकर नदियों खड्डों में नही उतरना चाहिए। हिमाचल में कईं बार अचानक नदियों खड्डों में तेज बहाव से पानी आने पर भी लोग अपनी जान से हाथ दो बैठते है। जिन्हे बाद में काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला जाता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।