हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आशीष शर्मा ने भरा पर्चा

हमीरपुर  ।

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए अभी तक केवल एक ही प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
मंगलवार को आशीष शर्मा ने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र के दो सैट दाखिल किए। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है।
उन्होंने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।