21 जून को मंडी के सेरी मंच पर आयोजित होगा योग दिवस का आयोजन

मंडी,

-आर्ट आफ लिविंग संस्था द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर 21 जून को आयोजित होने जा रहे योग दिवस पर सेरी मंच पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आर्ट आफ लिविंग संस्था से जुड़े सदस्यों माया वरधान, डॉक्टर दुर्गेश और डॉक्टर सपना ने बताया कि आर्ट आफ लिविंग संस्था कई वर्षों से योग क्रियाओं से लोगों को अवगत करवा रही है।

उन्होंने बताया कि मानव जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग का अर्थ जोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा, ध्यान, सांस लेने की तकनीकों का मिश्रण है। योग का अर्थ भौतिक का स्वयं के भीतर आध्यात्मिक के साथ मिलन है। आर्ट आफ लिविंग संस्था की मीडिया प्रभारी माया वरधान का कहना है कि योग एक शारीरिक और मानसिक क्रिया है। योग से ना केवल शारीरिक अथवा मानसिक विकास भी होता है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था द्वारा सेरी मंच पर संस्था द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।