हिम अकादमी ने नवाजे होनहार , उत्तीण विद्यार्थियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल( विकासनगर) में जेई , एडवांस,जेईईमेन,नीट, एनडीए, क्लैट, सेट, में उत्तीण विद्यार्थियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन
हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में 15 जून, 2024 को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए 30 छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें उन सभी विद्यार्थियों को अभिभावकों सहित आमंत्रित किया गया। इस सम्मान समारोह में विद्यालय चेयरमैन आर सी लखनपाल ,वाइस चेयरपर्सन चंद ्रप्रभा लखनपाल, विद्यालय निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचाया ईंजीनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा, वाइसप्रिंसिपल अश्विनी कुमार प्रधानाचार्या हीरानगर शशिवाला, विद्यालय समन्वयक कंचन लखनपाल, मनीषा मारवाह, विनीतागुप्ता, छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीव ठाकुर,कोचिंग कोआॅर्डिनेटर भागसिंह, प्रशासनिक अधिकारी सुश्री प्राकृत लखन पाल, रोहित अग्निहोत्री, संजय, हरदीप, क्षितिजधवन, मृदुला, अमित, शिवानी ठाकुर, पारुल सौंधीकालिया, प्रवेश ठाकुर, सुजान सिंह ढटवालिया, आरती देवी तथा संतोष, रोहित शर्मा उपस्थित रहे।
इन सभी में जेईई एडवांस एंड मेन- 2, जेईई मेन एनडीए 2, नीट जेईईमेन 03, जेईईमेन 1, जेईई एडवांस एंड मेनएनडीए 02, नीटमें 18, सैट -01, क्लैट -01, उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन सभी विद्यार्थियो ंमें पुष्पित जसवाल, रुहानी, अन्वेषिका शर्मा, पलक, सात्विक जसवाल, श्रुतिशर्मा, कशिश ठाकुर, रिया ठाकुर, प्रिया, महक भारती, अंशुमान कुमार, आकृति शर्मा, महक, कृतिका राज, मिस्टी जरियाल, नंदिनी शर्मा, श्रेया ने नीट में सफलता हासिल की। साक्षी चौहान, रिधिमा ठाकुर, शिखा और ताशी अंग्मो। इसके साथ ही जेईई ( मेन )उपलब्धि हासिल करने वालों मेंअरुष बिष्ट, अच्युत कृष्णा, अंशुल भारद्वाज, प्रद्युम्नठाकुर,सूर्यांश शर्मा औरअर्शिता को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसकी अतिरिक्त क्लैट में सूर्यांश और अधिमान जगोता को भी सम्मानित किया गया। उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विद्यालयकीओरसेएलङ्मईङ्मडीङ्मतथास्मार्टवॉच, प्रशंसा पत्र व स्मृतिचिन्ह भेंट करते हुए अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित कियागया। इस मौके पर विद्यालय द्वारा सभी अतिथियों व अभिभावकों को गौरवान्वित करते हुए स्वादिष्ट दोपहर का भोजन भी भरोसा गया। कार्यक्रम के अंत में कोचिंग समन्वय भागसिंह तथा वरिष्ठ संकाय अधिकारियों ने कार्यक्रम के महत्व को बढ़ा दिया और छात्रों की उपलब्धियों को बढ़ावा देने में स्कूल प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए समर्थन और मार्ग दर्शन पर प्रकाश डाला।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।