विस क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा की टिकट मिलने पर आशीष शर्मा ने भाजपा , केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

हमीरपुर।
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा की टिकट मिलने पर निवर्तमान विधायक आशीष शर्मा ने भाजपा
केंद्रीय चुनाव समिति, केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जो विश्वास उनके ऊपर जताया है वह उसे पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और कड़ी मेहनत वह निष्ठा से हमीरपुर विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के आशीर्वाद से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे और भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता भलीभांति जानती है कि हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूँ। कोरोना काल से लेकर वर्तमान समय तक हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुख में शामिल हुआ हूँ। हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपना परिवार माना है और जनता के हितों के लिए ही अब यह लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उपचुनावों में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। आशीष शर्मा ने कहा कि जनता को बरगलाने के लिए सरकार के नुमाइंदे कई कुछ झूठ व षड्यंत्र रच रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है कि किसका चरित्र कैसा है और हमीरपुर की जनता पर उन्हें पूर्ण विश्वास है की जनता झूठ व फरेब में आने वाली नहीं है। उन्होंने समस्त कार्यकताओं व समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया है और सभी से चुनावों के लिए डट जाने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।