किसानों के प्रति संवेदनशील है प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण के तुरंत बाद की किसानों की चिंता ःअजय शर्मा

हमीरपुर/ हिमाचल प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एपीएमसी हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का कार्य भार ग्रहण करने के बाद किसानों की चिंता करते हुए आज प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 17वीं किस्त किसानों के खाते में डाल दी जिस देश भर के लगभग 9.03 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला जिससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के अन्नदाताओं के प्रति कितने संवेदनशील है अजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 10 वर्षों में गरीब, महिला, युवा, किसान सभी वर्गों के हितों की रक्षा करते हुए इनका समान विकास किया है देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है स्वयं सहायता समूहों की मदद से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया और आने वाले वर्षों में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मोदी ने निर्धारित किया है अजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने देश और दुनिया में भारत को एक नई पहचान दिलाई है उन्होंने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में मोदी देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए संकल्पित है और पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के साथ तथा उनके संकल्पों के साथ खड़ा है किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का समस्त किसान बागवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि डालने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।