विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम यूनिट नूरपुर की सुलयाली में हुई बैठक

नूरपुर,

विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम यूनिट नूरपुर की सुलयाली में बैठक यूनिट के मुख्य सलाहकार जटू राम फोरमैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई और डोर टू डोर सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई । इस अवसर पर फोरम जवाली यूनिट से सदस्य इंजीनियर चैन सिंह पठानिया सहायक अभियंता ,और पवन मोहल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बिजली बोर्ड लिमिटेड को कुप्रबंधन के चलते दिवालियापन के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज एक साल पहले सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को उनके ग्रेच्युटी, लीव-इन-कैशमेंट जैसे सेवानिवृत्ति लाभों की अदायगी भी नहीं हो पाई है इसको लेकर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार व निगम के प्रति रोष प्रकट किया तथा सरकार व निगम के इस रवैए को लेकर उनके खिलाफ नारेबाजी की ।

-मुख्य सलाहकार जटू राम ने कहा कि हमारे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जो बकाया भुगतान है उसपर सरकार व निगम बोर्ड को ध्यान नहीं दे रहा है! हमारी मुख्यमंत्री व निगम से अपील है कि वह निगम बोर्ड को आदेश दे कि वह हमारा बकाया भुगतान जल्द करें! मैंने इतने साल सर्विस के दौरान ऐसा समय नहीं देखा कि हमारी पैंशन कट जाए! कर्मचारियों का वेतन कट जाए या कोई क्लेम ना मिले! मैं 1967 को नौकरी में भर्ती हुआ था!मेने हर जगह पर रह कर काम किया ।कभी ऐसा नहीं हुआ जो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व निगम बोर्ड के समय हो रहा है! मैं सरकार को जताना चाहता हूं अगर हमारी मांगों के बारे में कोई गौर नहीं की गई तो कुछ भी कर सकते हैं ।

-ज्वाली यूनिट सदस्य चैन सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी 2023 के बाद रिटायर्ड हुए हैं उन्हें अभी तक कोई ग्रेच्युटी, लीव-इन-कैशमेंट का भुगतान नहीं किया गया है! मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं कि हमने पूरी जबानी विधुत विभाग में बीता दी और हमारे बिजली कर्मचारियों ने बिजली को ऐसी ऐसी जगहों पर पहुंचा दिया है यहां परिंदा पर नहीं मार सकता है!उसके बावजूद भी सरकार व निगम बोर्ड हमारे साथ अन्याय कर रहा है! हमारे बकाया भुगतान नहीं कर रहे है!हम डोर टू डोर जाकर अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इकट्ठा कर रहे है ताकि हम सब मिलकर सरकार व निगम बोर्ड से अपने हक की मांग कर सके ।हमारे साथ इस बार जनवरी नये साल को बहुत बुरा किया गया कि हमें पैंशन,व वेतन नहीं दिया गया तो हमने हड़ताल रोष प्रकट किया तो जाकर मिला! हम सरकार व निगम बोर्ड से अपील करते हैं कि हमारे बकाया भुगतान जल्द करें!अन्यथा हम सब मिलकर कोई बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे! जिसकी जिम्मेदारी सरकार व निगम बोर्ड की रहेगी!

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।