शिमला,
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मोदी मैजिक नही चला लेकिन हिमाचल मे मोदी फैक्टर ने प्रभाव डाला है। जिस पर चिंतन करने की आवश्यक्ता है। उन्होने कहा कि यह साफ है कि जिस प्रकार से मोदी लहर की बाते की जाती थी, और वर्तमान समय मे कैंद्र सरकार का गठन जिस तरीके से हुआ है उससे साफ है कि देश की राजनीति मे बडा बदलाव हुआ है। निश्चित तौर पर इसका प्रभाव आगामी समय मे हिमाचल मे भी होगा। उन्होने कहा कि लम्बे समय से कैंद्र के अधीन हिमाचल के मसले इस नए परिपेक्ष्य मे कैसे उठाए जाएगे अब देखना दिलचस्प होगा। बात चाहे आपदा से जुडी हो या अन्य जरुरतो से लेकिन पिछली 15 माह से कैंद्र से हिमाचली हितो को उठाया गया लेकिन उन्हे नजर अंदाज किया गया। उन्होने हिमाचली हितो को कैंद्र के समक्ष लगातार उठाने की बात की साथ ही स्मार्ट सीटी मामले की बात की। कंगना रनौत थप्पड मामले मे उन्होने कहा कि उनकी संवेदनाए पिडित कंगना के साथ है। उन्होने कहा कि वह इस प्रकरण की निंदा करते है। अपनी मांग या विरोध को लोकतांत्रिक तरीके से रखने का वह समर्थन करते है लेकिन किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ है।
उन्होने माना कि लोकसभा प्रदर्शन मे उनका प्रदर्शन खराब रहा जिसकी वजह से वह चुनाव हारे। उन्होने कहा कि हार के कारण तलाशे जाएगे और उस पर सख्त निर्णय लिए जाएगे। उन्होने कहा कि सिस्टम को ठीक करने के लिए निश्चित तौर पर जो करना पडेगा वह करेगे। उन्होने कहा कि वायदे के अनुरूप मण्डी मे विकास कार्यो को जारी रखा जाएगा।
पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिह ने अपने विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामिण की एक बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल मे विकास के अंतर्गत सडको का रखरखाव, मैनटेनेंस, अपग्रेडेशन किया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के विस्तार का निर्वाहन भी होगा। उन्होने कहा कि तमाम रुपरेखा की दृष्टी से बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि हिमाचल राज्य प्रशासन और संगठन को हाईकमान की हिदायत के बाद अब किसी भी प्रकार से कोई मनमुटाव नही है। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिह सुक्खू के नेतृत्व मे हिमाचल मे विकासात्मक कार्य किए जा रहे है। हाँलाकि लोकसभा चुनावो के दौरान इस प्रकार की भ्रांतिया एक समस्या बनी रही थी जिन्हे समयबद्ध निबटान की आवश्यक्ता है।
Author: Himachal Samvaad












