हिमाचल परिवहन सेवानिर्वित कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक बस स्टैंड हमीरपुर में हुई आयोजित

हमीरपुर,

हिमाचल परिवहन सेवानिर्वित कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक चालक प्रशीक्षण केन्द्र बस स्टैंड हमीरपुर में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने की बैठक में प्रदेश सचिव नन्दलाल विशेष रूप से उपस्थित हुए, बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि सरकार व प्रबन्धन परिवहन पैन्शनरों को न ही रिवाज पैन्शन का एरियर दे पाई है और न ही 2 बर्ष से लम्बित चिकित्सा विलों का भुगतान कर पाई है और न ही मई माह की पैन्शन अभी तक खातों में डाली गई है जिस कारण परिवहन पैन्शनरों में सरकार व प्रबन्धन के प्रति रोष पनप रहा है।

जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि सरकार व प्रबन्धन उच्च न्यायालय से आए फैसलों का भी सम्मान नहीं कर रही है जोकि बहुत ही निंदनीय है हम सरकार व प्रबन्धन से मांग करते हैं कि 65-70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों के कोर्ट से आए फैसलों को लागू करे व जो भी फैसले उच्च न्यायालय से आए हैं उनका सम्मान करते हुए उन्हें तुरन्त प्रभाव से लागू किया जाए अन्यथा कल्याण मंच आन्दोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व प्रबन्धन की होगी।