धर्मपुर की जनता का विश्वास अनुराग ने अपनी मेहनत और लगन से जीता: धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मपुर के प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन विकास का सिलसिला लगातार रहेगा जारीधर्मपुर मंडल के उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पंचायतों के प्रधान और पदाधिकारी जीत की बधाई देने पहुंचे समीरपुर

टौणीदेवी/

धर्मपुर मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान और पार्टी के पदाधिकारियों ने वीरवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने धर्मपुर मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत के प्रधानों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में धर्मपुर ने हमेशा बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। इसके बदले में धर्मपुर क्षेत्र को विकास की कई परियोजनाएं और अन्य प्रोजेक्ट उम्मीद से बढ़कर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और अनुराग ठाकुर धर्मपुर के विकास के लिए यूं ही कार्य करते रहेंगे।

धूमल ने आगे कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमेशा अपने कार्यों से धर्मपुर की जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करवाई हैं, जिनमें सड़कों का निर्माण, पेयजल सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार शामिल हैं। इन सभी प्रयासों का परिणाम है कि आज धर्मपुर की जनता विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस मौके पर ठाकुर कश्मीर सिंह सहित धर्मपुर से आये हुए प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने एक स्वर में माना कि धर्मपुर के विकास के लिए अनुराग ठाकुर ने जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार से कई प्रोजेक्ट मंजूर करवाए हैं, जिनसे धर्मपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। अनुराग ठाकुर की इन कोशिशों से धर्मपुर के हर वर्ग को लाभ पहुंचा है और यह क्षेत्र समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने धर्मपुर क्षेत्र के विकास को तीव्रता प्रदान करते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं केंद्र सरकार से मंजूर करवाकर उन्हें धरातल पर उतारा है। इन विकास परियोजनाओं का लाभ आज धर्मपुर की जनता उठा रही है। पंचायत प्रधानों और अन्य पदाधिकारियों ने भी अनुराग ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में धर्मपुर क्षेत्र ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की मेहनत और प्रतिबद्धता के चलते धर्मपुर का हर गांव, हर पंचायत विकास की रफ्तार पकड़ रही है।

धर्मपुर क्षेत्र की जनता ने अनुराग ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह धर्मपुर के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। अनुराग ठाकुर की जीत में धर्मपुर की बढ़त वहां की जनता के अनुराग पर विश्वास और समर्थन का प्रतीक है और यह जीत क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी।

इस मौके पर धर्मपुर मंडल भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे, जिन्होंने अनुराग ठाकुर की जीत पर बधाई देते हुए धर्मपुर के विकास में उनके योगदान को सराहा और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।