प्रधानमंत्री की एक व्यक्ति एक पार्टी एक विचारधारा की सोच को देश की जनता ने नकारा: प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल

हमीरपुर

हाल ही में प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की चार सीटों पर जीत हासिल करने से प्रदेश कांग्रेस पार्टी उत्साहित है और इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सरकार की 14 महीने की जनकल्याणकारी नीतियों और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है यह बात हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कही । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गिराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने षड्यंत्र राज कर कांग्रेस पार्टी के 6 बिकाऊ विधायकों का सहारा लिया था उसे जनता ने सिरे से नकार दिया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जा रहे दुष्प्रचार का भी करारा जवाब दिया है । पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अंशुल भी मौजूद रहे ।

राष्ट्रीय स्तर पर इंडि गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धार्मिक ध्रुवीकरण करने नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने वाली राजनीति को आईना दिखाया है उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल भाजपा व प्रधानमंत्री ने किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण था और जनता ने उसका जवाब दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो और न्याय यात्रा को जनता का समर्थन मिला है और उसी का नतीजा है कि देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को समर्थन मिला । उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि आज हालत यह है कि भाजपा को बैसाखियों के सहारा लेकर सरकार बनाने का काम करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक व्यक्ति एक पार्टी एक विचारधारा की सोच को जनता ने गलत साबित किया है । उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैया पर भी अंकुश लगाने का काम किया है ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।