5 वीं बार लगातार हमीरपुर लोकसभा की जनता के स्नेह, आशीर्वाद व विश्वास के लिए आभार: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर / हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पांचवीं बार हमीरपुर लोकसभा से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ये चुनाव 1 लाख 82 हजार से ज्यादा मतों से जीता है।

अपनी जीत को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र को जनता कि जीत बताते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “भावुक, हर्षित और गर्वित महसूस कर रहा हूँ। मेरे ऊपर लगातार 5 वीं बार विश्वास जताने, मुझे इतना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन देने व ऐतिहासिक विजय के लिए मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की देवतुल्य जनता का मैं हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ। मुझे गर्व है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो मुझ पर विश्वास जताया, मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता ने उस विश्वास की डोर को और मज़बूत किया है। यह जीत मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। इस बार आशाओं, आकांक्षाओं व अपने कर्तव्य को और ज़िम्मेदारी से पूरा करने का वचन व क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के अपने संकल्प को और प्रगाढ़ करूँगा। मुझे गर्व है कि आदरणीय मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश के साथ देवभूमि हिमाचल व मेरा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अपनी संपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “देश में तीसरी बार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है। हिमाचल ने भी तीसरी बार जीत का चौका लगाया है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।