हमीरपुर ।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के उम्मीदवारों की भर्ती रैली अगले साल जनवरी में आयोजित की जाएगी।
कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती रैली और मेडिकल परीक्षण के बाद मैरिट में आने वाले उम्मीदवारों की ट्रेनिंग अगले वर्ष अप्रैल-मई में आरंभ होगी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन jo
Author: Himachal Samvaad












