ग्राम पंचायत लंबलू और चमनेड में लोगों को किया डायरिया के लिए जागरूक

हमीरपुर,

हमीरपुर जिला के चमनेड और लंबलू में डायरिया का प्रकोप अभी थमा नहीं था कि दो अन्य ग्राम पंचायतों गसोता और बफड़ी में डायरिया के 27 नए मरीज सामने आए हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में अब डायरिया के मरीजों की संख्या 163 पहुंच गई है। स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने आज स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया तथा लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक किया।

इस मौके पर उनके साथ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनीश शर्मा सहित खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया वह डायरिया से डरे नहीं बल्कि उसके बचाब के तरीकों को अपनाएं। लोगों से अपील की कि वह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा साफ या सिर्फ उबला हुआ पानी ही पिएं। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति जायदा प्रभावित है तो स्वास्थ्य विभाग के लोगों और आशा वर्कर से तुरंत संपर्क करें।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कल तक जितने मरीज दर्ज किए गए थे जिसमें से अधिकतर मरीज ठीक हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डायरिया के 4 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।