जिला हमीरपुर में पांच बजे तक लगभग 67.35 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर ।

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान के दौरान भारी गर्मी के बावजूद जिला हमीरपुर के मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान की प्रतिशतता 67.35 थी। मतदान की समाप्ति तक के अंतिम आंकड़े देर शाम तक मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही जिले के अधिकांश मतदान केंद्रों में लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं और पहले दो घंटों में लगभग 15.68 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 11 बजे तक 32.24 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर एक बजे तक 50.30 प्रतिशत, तीन बजे तक 58.33 और पांच बजे तक 67.35 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पैतृक गांव भवड़ां के राजकीय उच्च पाठशाला में परिवार सहित मतदान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने परिजनों सहित समीरपुर में मतदान किया।

जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। भारी गर्मी के बावजूद जिला के मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया।
जिलाधीश ने इसके लिए सभी जिलावासियों का धन्यवाद भी किया।
किया।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने परिजनों सहित समीरपुर में मतदान किया।

जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। भारी गर्मी के बावजूद जिला के मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया।
जिलाधीश ने इसके लिए सभी जिलावासियों का धन्यवाद भी किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।