हमीरपुर और ऊना जिले की मतदान टीमों की रैंडमाइजेशन पूर्ण

हमीरपुर।

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत जिला हमीरपुर और जिला ऊना के 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतदान टीमों की तीसरी रैंडमाइजेशन प्रक्रिया वीरवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया की उपस्थिति में पूर्ण की गई। इस दौरान जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह,एडीसी मनेश यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जबकि, ऊना के जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल और अन्य अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर रैंडमाइजेशन प्रक्रिया को पूर्ण करवाया।
जिला हमीरपुर के कुल 532 मतदान टीमों के साथ-साथ 17 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले माइक्रो ऑब्जर्वरों की रैंडमाइजेशन भी कर दी गई।
इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि भारी गर्मी को देखते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारी मतदान टीमों के लिए पेयजल, ओआरएस और अन्य आवश्यक सामग्री का भी पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करवाएं।
उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट के स्ट्रांग रूम्स की सीलिंग और खोलने की प्रक्रिया में पूरी ऐहतियात एवं पारदर्शिता बरतें। इस दौरान राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा उन्हें पहले ही सूचित करें। सामान्य पर्यवेक्षक ने मतदान प्रक्रिया एवं मतदान टीमों के संबंध में अधिकारियों को अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।