मंडल आयुक्त राखिल काहलों ने मतदाता जागरुकता वाहन को किया रवाना

भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया भी रहे उपस्थित

हमीरपुर ।

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिला हमीरपुर की मतदान प्रतिशतता में वृद्धि करने के लिए व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान की कड़ी में अब एक मोबाइल वैन के माध्यम से भी आम लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है तथा उन्हें एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मंडी की मंडल आयुक्त राखिल काहलों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर से इस मतदाता जागरुकता वाहन को रवाना किया।
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया, जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, नायब तहसीलदार दीपक महाजन और राजेश कौंडल, जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।