भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों से ली सभी तैयारियों की रिपोर्ट

अलर्ट रहें सभी डीसी-एसपी और अन्य नोडल अधिकारी: श्याम लाल पूनिया

हमीरपुर।

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के सातवें एवं अंतिम चरण तथा विधानसभा चुनाव-उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य पर्यवेक्षकों, पुलिस पर्यवेक्षकों और व्यय पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करके सभी आवश्यक प्रबंधों की रिपोर्ट ली। अंतिम चरण के चुनाव के लिए इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और दोनों निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने आयोग को सभी आवश्यक प्रबंधों और मतदान एवं मतगणना की तैयारियों से अवगत करवाया। बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ऊना से और पुलिस पर्यवेक्षक शिमला से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।
आयोग के साथ बैठक के बाद सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने बताया कि आयोग ने मतदान टीमों के प्रशिक्षण एवं उनकी मूवमेंट, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और स्ट्रांग रूम्स एवं मतगणना केंद्रों पर पुख्ता प्रबंधों के साथ-साथ चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद की स्थिति के लिए भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
श्याम लाल पूनिया ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। आयोग की ओर से नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों, संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों, जिलाधीशों और पुलिस अधीक्षकों को हर समय अलर्ट रहने को कहा गया है। किसी भी तरह की अफवाह पर तुरंत कार्रवाई करने तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रति आम लोगांे में भरोसा कायम रखने के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
श्याम लाल पूनिया ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्ट्रांग रूम्स और मतगणना केंद्रों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
सामान्य पर्यवेक्षक ने आदर्श आचार संहिता की अनुपालना से संबंधित सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को भी 24 घंटे अलर्ट रहने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।