प्रौजेक्टों को धर्मशाला से बाहर ले जाने में लगे हुए सुक्खू: सुधीर शर्मा,कहा सुक्खू ने विकास के नाम पर लोगों से छल किया

धर्मशाला
27 मई: धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने एक बार फिर सीएम सुक्खू को निशाने पर ले लिया है। धर्मशाला शहर में डोर टू डोर प्रचार करते हुए प्रियंका के कांगड़ा आने के सवाल पर सुधीर शर्मा ने कहा कि मुझे उनके कार्यक्रम की जानकारी तो नहीं, लेकिन जरूर प्रियंका को सुक्खू लेकर आए होंगे। क्योंकि प्रियंका ने सुक्खू को हिमाचल का सीएम बनाया है और सीएम इसलिए बनाया है ताकि जो छराबड़ा में प्रियंका का घर है। सुक्खू उसकी देख रेख करते रहें। यही सीएम सुक्खू की यही काबिलियत है, इसलिए लेकर आएं होंगे।

धर्मशाला से अनदेखी के सवाल पर सुधीर शर्मा ने कहा कि आज लोग समझ रहे हैं कि किस तरह मुख्यमंत्री धर्मशाला से सब प्रोजेक्ट्स ले जाने की तैयारी कर रहे है। खुद तो मुख्यमंत्री को कुछ करना आता नहीं है, लेकिन जो दूसरों ने किया होता है बस उसी को छीनने का प्रयास हमेशा करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जनता के साथ उनका कोई कनेक्ट भी हो रहा है और 15 महीनों को देखते हुए जनता में काफी रोष भी है। उन्होंने फिर कहा कि हमारे जीतने से विधायक नहीं बल्कि भाजपा की सरकार बनेगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि सुक्खू ने विकास के नाम पर लोगों से छल किया है।

सुक्खू को पता ही नही चल रहा वे करे तो क्या करे, इसलिए वे अपनी ही चाल में मस्ती मार रहे है। न तो उन्हे प्रदेश के परवाह है न ही जनता की। सोमवार के दिन भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का प्रचार जोरों पर चला। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की सड़कों पर उतर कर डोर टू डोर वोट अपील की। धर्मशाला श्यामनगर रोड से लेकर एजुकेशन बोर्ड तक हर गली, हर दुकान में सुधीर शर्मा ने वोट मांगे और पर्चे बांटे। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने उनकस अभिनंदन भी किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।