सुक्खू की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के कुछ ही दिन बचे : सुधीर शर्मा

धर्मशाला,

राज्य में चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों के विरोधियों पर भारी भीड़ भारी पड़ी। धर्मशाला रैली में बीजेपी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन ने चुनाव की दिशा पूरी तरह से बदल दी है। भाजपा द्वारा इंडी गठबंधन पर उठाए गए आक्रामक मुद्दों से सियासी पारा भी चढ़ गया है। रैली में उमड़ी भारी भीड़ राज्य में चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों के विरोधियों पर भारी पड़ी है। रैली में उम्मीद से ज्यादा भीड़ ने यह संदेश दे दिया कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार बनना तय है। रैली में भारी संख्या में पहुंचे धर्मशाला विधानसभा के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि लड़ाई धर्मशाला के विकास और सम्मान की है, इसके लिए धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा की जीत तय है।

सुधीर शर्मा ने रैली में पहुंची धर्मशाला की जनता का भी आभार व्यक्त किया है और लोगों से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की है। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री न तो लोकतंत्र का गला घोंट सकते हैं और न ही लोगों की आवाज दबा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू मुख्यमंत्री पद पर बैठकर जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह मुख्यमंत्री पद का अपमान है। ऐसे व्यक्ति को पदमुक्त कर देना ही बेहतर है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि अब कुछ ही दिन बचे हैं, उसके बाद केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में सुक्खू सरकार का काला अध्याय समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुक्खू झूठ का सहारा लेकर मुझ पर आरोप लगा रहा है, उससे साफ पता चलता है कि सुक्खू कितना परेशान है। सुक्खू को पता चल गया है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का कार्यकाल कुछ ही दिन शेष रह गया है। भाजपा की आंधी में झूठ, फरेब सब कुछ उड़ने वाला है। किसी पर आरोप लगाना आसान है लेकिन उसे साबित करना मुश्किल है। सुक्खू को अब कोर्ट में मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप साबित करने होंगे। उन्होंने कहा कि सच्चाई की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।