विकास और जन सेवा ही जिंदगी का मेरा मकसद : राजेंद्र राणा

हमीरपुर,

आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि राजनीति मेरे लिए जन सेवा का माध्यम है और पूरा सुजानपुर मेरा परिवार है। मैं कभी भी यहां के हितों की अनदेखी नहीं होने दूंगा। इन नुक्कड़ सभाओं में भारी उपस्थिति से गदगद राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर के हर वर्ग के लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है और उनके कदम से कदम मिलाकर चले हैं जिसके लिए वह यहां के लोगों के ऋणी रहेंगे।

राजेंद्र राणा ने कहा कि 4 जून को चुनावी नतीजे आने के बाद सुजानपुर की अनदेखी का अध्याय समाप्त होगा और केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनते ही सुजानपुर के विकास को नए पंख लगेंगे। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर के चौमुखी विकास के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार किया गया है जिसे पूरी ताकत से अमली जामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा विकास का और जनता की सेवा का एजेंडा सामने रखकर चलता हूं, यही वजह है कि मेरे चुनाव अभियान को लोगों ने अपने मान सम्मान से जोड़ रखा है। इस अभियान में भाजपा का पूरा कैडर भी समर्पित भाव से राजेंद्र राणा के साथ चल रहा है उनके ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। जबरदस्त गर्मी के बावजूद राजेंद्र राणा की जनसभाओ में उमड़ती भीड़ ने इस चुनाव अभियान को शिखर तक पहुंचा दिया है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।