अनुराग ठाकुर को जनता का मिल रहा भारी स्नेह एवं आशीर्वाद : नवीन शर्मा 

हिमाचल/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा  ने कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद भी अनुराग ठाकुर को पाँचवीं बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जिताने के लिए जनता का भारी स्नेह एवं आशीर्वाद मिल रहा है यह बात नवीन शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा के ब्राहलड़ी  , नाल्टी व जंगल रोपा पँचयतों  में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जा कर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हमीरपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगते हुए कहा कि जनता तीसरी बार देश की कमान नरेंद्र मोदी के  सशक्त हाथों में देने के लिए व हमीरपुर से लगातार पांचवीं बार अनुराग ठाकुर को भारी मतों से जिताने के लिए आतुर है ।
नवीन शर्मा ने कहा कि जो जनकल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई हैं उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को भरपूर सहयोग मिला है चाहे वो किसान सम्मान निधि हो चाहे वो आयुष्मान कार्ड को चाहे वन रैंक वन पेंशन की बात हो चाहे वो उज्ज्वला योजना हो चाहे मनरेगा के काम हों चाहे वो गरीबों के लिए घर बनाने की बात हो और भी कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिला है । नवीन शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी , केंद्रीय विद्यालय , 25 नए हाइवे , हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज ,हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज ,ऐम्स सहित असंख्य काम कर के हमीरपुर पार्लियामेंट में विकास की नई गाथा लिखने का काम किया है और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को विश्व पटल पर उभारने का काम अनुराग ठाकुर ने किया है ।
नवीन शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम को काल्पनिक मानने वाली कांग्रेस पार्टी भगवान श्री राम के श्राप से आने वाली चार जून को जब नतीजे आएंगे तब कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश से हमेशा के लिए विलुप्त हो जाएगी ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।