रात को भी निरीक्षण कर रहे हैं निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रात 10 बजे से पहले समाप्त की जनसभा

हमीरपुर ।

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक लगातार रात्रि गश्त भी कर रहे हैं। रविवार रात को भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण किया।
इस दौरान वह रात लगभग 9ः50 बजे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में भी पहुंचे। मुकेश अग्निहोत्री ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए 10 बजे से लगभग दो मिनट पहले ही अपना भाषण रोक दिया तथा लाउड स्पीकर को भी तुरंत बंद करवा दिया।
व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि रात 10 बजे से कुछ मिनट पहले ही जनसभा समाप्त करके उपमुंख्यमंत्री ने आदर्श आचार संहिता का पालन किया।
व्यय पर्यवेक्षक ने सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग की अपील भी की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।