अनुराग ठाकुर  पांच लाख से अधिक मतों से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत कर रचेंगे इतिहास : नवीन शर्मा

हमीरपुर,
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  पांच लाख से अधिक मतों से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत कर इतिहास रचेंगे ।
नवीन शर्मा ने कहा कि  अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में रेल सेवा का अभूतपूर्व विकास किया है उन्होंने कहा कि ऊना से अम्ब ,अन्दौरा  माता चिंतपूर्णी दौलतपुर चौक तक ट्रेन पँहुचाने का काम किया है और हमीरपुर पार्लियामेंट को  देश के कोने कोने से  जोड़ने के लिए 13 ट्रेने  चलाने का काम अनुराग ठाकुर ने किया है ।
नवीन शर्मा ने कहा कि बिलासपुर में ऐम्स हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज , ऊना में पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर , विभिन्न फोरलेन को स्वीकृति करवा कर प्रदेश के विकास में पंख लगाने का काम किया है ।
नवीन शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर पार्लियामेंट में जितना विकास करवाया है उसकी कांग्रेस के नेता कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर पार्लियामेंट के लिए अनुराग ठाकुर ने ऊना में 150 करोड़ की लागत से फ़ूड पार्क ऊना में  ICOL का 507 करोड़ की लागत से डिपो बना कर तैयार कर दिया है । नवीन शर्मा ने कहा कि दो हज़ार करोड़ की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण करवा कर युवाओं को रोज़गार प्राप्ति का सुनहरा अवसर प्रदान किया है ।
नवीन शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने 33.10 करोड़ की लागत से हमीरपुर के बायपास का निर्माण करवाया , 1200 करोड़ की लागत से हमीरपुर मंडी धर्मपुर हाइवे , हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 25 नए नेशनल हाइवे स्वीकृत करवा कर सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है ।
नवीन शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को अतुलनीय व अदभुत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है उन्होंने कहा कि इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार पाँच लाख से अधिक मतों से विजयी बना कर केंद्र में ताकतवर सरकार बनाने का मन बना लिया है ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।