हमीरपुर ।
संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शनिवार दोपहर बाद ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज, 38-हमीरपुर और 40-नादौन के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Author: Himachal Samvaad








