हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विस क्षेत्रों में निरीक्षण कर रहे हैं सामान्य पर्यवेक्षक

हमीरपुर ।

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया लगातार संसदीय क्षेत्र का दौरा करके चुनाव प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं और जिला निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
शुक्रवार को भी सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला ऊना में विभिन्न मतगणना केंद्रों का दौरा करके विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना केंद्रों में पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।