कमीशनिंग के बाद स्ट्रांग रूम्स में रखीं ईवीएम-वीवीपैट

भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने दिए कड़ी निगरानी के निर्देश
हमीरपुर 23 मई।

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग प्रक्रिया बुधवार देर शाम तक पूर्ण कर ली गई। कमीशनिंग के बाद सभी उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में इन ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम्स में रख दिया गया तथा सभी स्ट्रांग रूम्स को सील कर दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह और पांचों सहायक निर्वाचन अधिकारियों संजय स्वरूप, डॉ. रोहित शर्मा, मनीष कुमार सोनी, राजेंद्र गौतम और अपराजिता चंदेल सेे ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग की रिपोर्ट ली तथा स्ट्रांग रूम्स की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चौबीस घंटे पुख्ता प्रबंध रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर और ऊना जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों, कांगड़ा जिले के देहरा और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र तथा मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भी ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग की रिपोर्ट ली। सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम्स की निगरानी में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।