हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे दिन भी जारी रही होम वोटिंग

हमीरपुर ।

लोकसभा आ2म चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 12-डी फार्म भरकर घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले जिला हमीरपुर के 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया के दूसरे दिन भी मोबाइल मतदान टीमों ने पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान करवाया।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों के दौरान कुल 456 लोगों ने मतदान किया। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 388 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 68 रही।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 420 लोगों ने मतदान किया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 339 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 81 रही। नादौन में भी वोटिंग का अभी तक का आंकड़ा 420 रहा। इनमें 339 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के और 81 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 186 मतदाताओं और 35 दिव्यांग मतदाताओं सहित कुल मतदान का आंकड़ा 221 रहा। इसी प्रकार भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भी दूसरे दिन मतदान प्रक्रिया जारी रही।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।