बिलासपुर,
जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव भुवाई में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवक मंडल भुवाई द्वारा किया गया । जिसमें लगभग 12 टीमों ने भाग लिया जिसका आज विधिवत समापन हो गया पहला सेमीफाइनल कहिवाल और धरा टीम के बीच हुआ जिसमें धरा टीम विजयी रही और जिसमें नालागढ के विधायक के एल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके खिलाडीयों को अपना आशीर्वाद दिया ।
फाइनल मुकाबला धरा और भुवाई के बीच करवाया गया जिसमें धरा टीम ने टास,जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया जिस में धरा टीम ने 92 रन बनाकर भुवाई टीम के सामने लक्ष्य रखा ।

फाइनल मुकाबले को क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं हमीरपुर लोकसभा कार्डिनेटर( विचार विभाग कांग्रेस) डॉ अनिल कुमार ने बतोर मुख्याअतिथि शिरकत करके फाइनल मैच का शुभारंभ करवाया। इस फाइनल मुकाबले में धरा टीम विजयी रही और ट्राफी अपने नाम की इस मोके पर युवक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपनी निजी कमाई से 11000 रु दान राशी देकर युवक मंडल के पदाधिकारियों का मान सम्मान किया ।
Author: Himachal Samvaad







