झांसा राम बनकर रह गए सुखविंदर सिंह सुक्खू: लखनपाल

बड़सर/ बिझड़ी
प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल झांसा राम बनकर रह गए हैं। जहां कहीं भी वह चुनाव प्रचार में जा रहे हैं वहां पर लोगों को उस क्षेत्र का सांसद व विधायक होने का झांसा दे रहे हैं। लेकिन लोग पूरी तरह से समझ चुके हैं की जो आदमी मुख्यमंत्री बनकर अपने विधायकों के साथ ही तालमेल नहीं बिठा पाया वह लोगों को केवल झांसे ही दे रहा है। जिस तरह से आए दिन लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा से जुड़ रहे हैं उससे यह बात स्पष्ट हो रही है कि अब लोग सुक्खू उर्फ झांसा राम के झांसे में नहीं आने वाले हैं। बिझड़ी में हुई मुख्यमंत्री की नुक्कड़ सभा में उपस्थित कामगारों की संख्या को देखते हुए उन्होंने लोगों को झांसा दे दिया कि वह श्रम कल्याण बोर्ड का कार्यालय फिर से बिझड़ी में खोलेंगे। परंतु यदि वह कामगारों के हितैषी होते तो बिझड़ी में खुले हुए श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यालय को बंद नहीं करते। क्षेत्र के हितैषी होते तो बिझड़ी पुलिस चौकी को दी नोटिफाई नहीं करते। पूर्व में बिझड़ी में अपनी जनसभा में की गई घोषणाओं को अमली जामा पहनाते। महिलाओं को₹1500 देने की बात भी उन्हें तब याद आई जब उन्हें यह पता चल गया कि चुनाव सिर पर हैं। हर माता बहनों को ₹1500 हर माह देने का झांसा देकर वोट जुटाने का असफल प्रयास मुख्यमंत्री कर रहे हैं। क्योंकि अब माता व बहनों को इस बात का पता चल गया है कि यह राशि केवल प्रदेश की 5 से 7% बताओ माता व बहनों को ही मिलेगी।
बाक्स
बल्याह व नंनावां में दर्जनों परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बड़सर क्षेत्र के बल्याह व ग्राम पंचायत नंनावां में हुई सभा में दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। गौर तलब है कि जहां-जहां भी इंद्र दत्त लखनपाल व अनुराग ठाकुर की जनसभाएं हो रही हैं  प्रतिदिन दर्जनों कांग्रेस के लोग भाजपा के साथ हो रहे हैं। जिससे इन चुनावों की हवा किस ओर जा रही है इसका पता स्वत: ही चल जा रहा है। क्योंकि दर्जनों लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा से कांग्रेस में लोगों की एंट्री न के बराबर है

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।