भाजपा कभी भी कमज़ोर वर्गों की हितेषी नहीं रही : प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अनुसूचित जाति वर्ग का हितेषी होने का दावा कर एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के भाजपा के प्रति आक्रोश को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा कभी भी कमज़ोर वर्गों की हितेषी नहीं रही और इसके नेताओं ने सदैव अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को दोयम दर्जे के नागरिक ही समझा।कौशल ने कहा कि यदि भाजपा कमज़ोर वर्ग की हितेषी है तो जाति एवं आर्थिक आधार पर जनगणना की विरोधी क्यों है।

वास्तविकता तो यह है कि मोदी के शासनकाल में नीतियां और कार्यक्रम ही ऐसे बनाए गए जिनका सीधा लाभ सरमायेदारों तथा चंदा देने वालों को मिले,भाजपा सरकार ने सरकारी क्षेत्र में रोजगार सृजन करने बाली तमाम संस्थाओं को मित्र उद्योगपतियों के हाथों बेच कर सुनियोजित तरीके से आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के पैरों तले से ज़मीन खिसक चुकी है और अनुराग ठाकुर भी अपनी हार को देख कर झूठ के सहारे अपनी नैया पार लगाने की कोशिश में लगे हैं परंतु हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता इस बार उन्हें जबरी छुट्टी पर भेजने का मन बना चुकी है क्योंकि अब उनके झूठ एवं जुमलों से लोग ऊब चुके हैं।

अनुराग अपने संसदीय क्षेत्र की बात करने की बजाए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चुटकुले लोगों को सुनाते रहते हैं जिनसे क्षेत्र की जनता का कोई सरोकार नहीं है क्योंकि लोग उनसे ओ पी एस, अग्निपथ योजना,आपदा में केंद्र द्वारा किए गए सौतेले व्यवहार के मुद्दों के साथ ही हमीरपुर में रेल लाने के उनके हवा हवाई वादे को लेकर हिसाब लेना चाहती है जिससे बचने की मंशा से ही वह मुद्दे की बात करने की बजाए हिंदू – मुस्लिम,पाकिस्तान की बातें करते हैं और अब अनुचूचित जाति वर्ग तक पहुंच गए हैं परंतु उनके झूठ और चालाकी को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता समझ चुकी है और केंद्र से भाजपा की विदाई के साथ साथ अनुराग ठाकुर की रिटायरमेंट भी निश्चित है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।