गसोता के मेले में दिया जा रहा है ‘आई एम रेडी टू वोट’ का संदेश

हमीरपुर ।

जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गसोता के नलवाड़ मेले में भी भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत आम लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है तथा उन्हें लोकसभा

चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की ‘स्वीप’ नोडल अधिकारी हिमांशी शर्मा के निर्देशानुसार गसोता में मेला स्थल पर एक विशेष स्टॉल और सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है।
इनके माध्यम से आम मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की जा रही है। मेले में स्थापित सेल्फी प्वाइंट पर आकर लोग अपने फोटो खींच रहे हैं तथा वोट डालने का प्रण ले रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भी लोग मतदान का संकल्प ले रहे हैं। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं यहां अपने उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ सभी मतदाताओं को मतदान के लिए भी प्रेरित कर रही हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।