सिरमौर जिला उपायुक्त सुमित खिमटा ने फायर सेफटी सम्बन्धी अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

नाहन,
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज सोमवार को नाहन में फायर सेफ्टी से संबंधित अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को जिला में फारेस्ट फायर की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाये और पानी के टेंक तथा वाटर हाईड्रेंट जैसे संसाधनों को आग से नियंत्रण हेतु उपयोग के लिये अधिक सुचारू बनाया जाये।
उपायुक्त ने वन विभाग के आग्रह पर पंचायत पदाधिकारियों, प्रधान, उप-प्रधान वार्ड सदस्य इत्यादि को जंगल में आग लगने की संभावना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने तथा आग बुझाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा।
उप निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल द्वारा बैठक का संचालन किया गया।
जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, वन मंडल अधिकारी मुख्यालय नाहन रामपाल सिंह, आदेशक होम गार्ड टी.आर.शर्मा अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, कृषि व बागवानी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।