आजाद विधायक भी इतने पैसे में बिके कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा :सुक्खू

बिलासपुर,

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद विधायक भी इतने पैसे में बिके कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्हें भाजपा व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने खरीदा है। जयराम फ़्लॉप डायरेक्टर हैं, उनकी दो फिल्में रिवाज बदलेगा व ऑपरेशन लोटस फ्लॉप हो चुकी हैं, ।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 26 साल से भाजपा सांसद चुनकर जा रहे हैं, लेकिन संसदीय क्षेत्र में कोई बड़ी योजना नहीं ला पाए। भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह लाइन की 50 प्रतिशत लागत 1250 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश सरकार दे रही है, जमीन भी हमने दी है। बिलासपुर जिले की जनता मुख्यमंत्री के नाम पर सतपाल रायजादा को वोट दे, वह संसद में आपकी आवाज उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि 15 महीने पहले जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी। उसके कुछ दिन बाद अडानी ने एससीसी व अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद कर दिए। उनसे जब बातचीत हुई तो मैंने अडानी समूह को साफ कर दिया कि हिमाचल प्रदेश के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। संपदा हमारी है व धनवान और लोग होते जा रहे हैं, यह नहीं चलेगा। हमारे ट्रक ऑपरेटर भाइयों की किराये की दरें बढ़नी ही हैं, प्रदेश सरकार के कड़े रुख के आगे अडानी समूह को झुकना पड़ा। बीबीएमबी का पानी हमारा और लोगों को डैम का पानी उठाने के लिए भी एनओसी लेनी पड़ती थी, हमने जनता के दर्द को समझते हुए एनओसी की प्रक्रिया को खत्म करवाया। इस मुद्दे को ठाकुर रामलाल, बंबर ठाकुर व राजेश धर्माणी ने मेरे समक्ष उठाया था। अब बीबीएमबी के पानी का इस क्षेत्र के लोग बेरोकटोक लाभ उठा सकते हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।