प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने जोगिंदरनगर में की प्रेस वार्ता

जोगिंदरनगर ,

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने जोगिंदरनगर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार तीन ऐसे मुद्दे हैं जिन पर केंद्र सरकार विफल है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पिछले 10 साल में जरूरतमंद वस्तुओं की कीमतों में मूल्यों में 72 प्रतिशत ग्राफ बड़ा हुआ है । घरों में रोजाना प्रयोग होने वाली चीजों की दर में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है ना केंद्र सरकार के पास कोई नीति है ना कोई विजन है।  आंकड़ों की बात कहे तो कोविड के बाद 8.53 इन इंप्लाईमेन्ट रेट हमारे देश में है।

एक तरफ भाजपा के नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं और दूसरी और भ्रष्टाचार को संरक्षण व प्रोत्साहन भी देते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल में आम जनता को ताकत व अधिकार देने की कार्यशाली अमल में लाई है जिसका उदाहरण स्वरूप आरटीआई का अधिकार कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि 14 महीने में पिछले विधानसभा में 10 गारंटिया प्रदेश सरकार द्वारा दी गई थी जिन में पांच गारंटियों को पूरा कर लिया गया है तथा बाकी भी इसी साल के अंत में पूरा कर दी जाएगी तथा आगामी लोकसभा चुनावों में सभी सीटों में कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होगी।

उन्होंने कहा कि हमारी बहन कंगना आपदा के समय में मंडी संसदीय क्षेत्र में नहीं दिखी लेकिन यह बात तो है कि मुंबई में उन्होंने एक अपना अच्छा स्तर बनाया है लेकिन आपदा के समय में उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कोई भी आर्थिक मदद नहीं की इसके बावजूद कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह एक विजन को लेकर काम कर रहे हैं जिन्होंने आपदा के इसमें में भी हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों से दुख दर्द सांझा किया निश्चित रूप से आने वाले समय में इस बात का जवाब भाजपा को जनता देगी तथा अच्छे मार्जिन से कांग्रेस पार्टी मंडी लोकसभा सीट जीतेगी।