सीमावर्ती क्षेत्र भदरोया में की कार्रवाई , कार्रवाई में दस हजार लीटर देसी लाहन की जब्त
नूरपुर,
उप आयुक्त कर एवं राजस्व अधिकारी प्रीतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भदरोया में दोनों प्रदेशों की टीमों ने आज इस कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें दो अलग अलग जगहों पर चल रही शराब की अबैध भट्ठियों को नष्ट किया गया।उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान दस लाख लीटर शराब को नष्ट किया गया जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये की थी।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जंगल मे स्थित था जिस कारण अबैध शराब बनाने में जुटे लोग जंगल मे भाग गए।उन्होंने कहा कि दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।वही उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी विभाग ने भरमाड़, कोटला और नगरोटा सूरियां क्षेत्र में भी दबिश दी जिसमें भरमाड़ में 14 पेटी देसी शराब,कोटला में 43 पेटी और नगरोटा सूरियां में जहां एक बार रूम से 14 पेटी अंग्रेजी शराब और एक रिहायशी घर से 74 पेटी अंग्रेजी शराब और 18 पेटी बियर की बरामद की।इन सबकी कीमत लाखों रुपए में है।
उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि इस प्रकार के धंधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ उनके विभाग में सूचित करे।
Author: Himachal Samvaad











