ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग के लिए उपस्थित रहें प्रत्याशी या एजेंट

हमीरपुर ।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर को आवंटित ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग प्रक्रिया 22 मई को सुबह 10 बजे ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 308 में आरंभ की जाएगी।
इस संबंध में सूचना जारी करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग के लिए स्ट्रांग रूम को उम्मीदवारों या उनके अधिकृत चुनाव एजेंटों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। कमिशनिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा तथा इसे उम्मीदवारों या उनके अधिकृत चुनाव एजेंटों की उपस्थिति में ही सील किया जाएगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को हॉल के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने या हॉल के अंदर से कोई भी सामग्री बाहर लाने की अनुमति नहीं होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों या उनके चुनाव एजेंटों से इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार स्वयं उपस्थित रहने के बजाय अपने प्रतिनिधि को अधिकृत करना चाहते हैं तो उस प्रतिनिधि के पास भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों और उनके एजेंटों से सहयोग की अपील की है, ताकि ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण किया जा सके।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।