हमीरपुर विस क्षेत्र में 21 से 27 मई तक होगी होम वोटिंग

हमीरपुर ।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया 21 मई से शुरू होगी और 27 मई तक पूर्ण कर ली जाएगी।
मनीष कुमार सोनी ने बताया कि इस मतदान प्रक्रिया के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है तथा इनका शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने घर से मतदान का समय सुबह 9 से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया है। मतदान टीम को अगर संबंधित मतदाता घर में नहीं मिलता है तो वह टीम मतदाता के घर में दूसरी बार आने का संदेश छोड़कर वापस चली जाएगी। अगर दूसरी बार भी मतदाता घर में नहीं मिलता है तो फिर उसे मतदान करने का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों और उनके एजेंटों से आग्रह किया है कि अगर वे होम वोटिंग की निगरानी के लिए अपने प्रतिनिधि या एजेंट तैनात करना चाहते हैं तो वे फार्म-10 के माध्यम से इन्हें अधिकृत कर सकते हैं। यह फार्म सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।