मुख्यमंत्री सुक्खू करते हैं झूठ, फरेब, छलकपट और साजिश की राजनीति: राजेंद्र राणा

 

हमीरपुर, 18 मई : पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज टोनी देवी सेक्टर में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सुक्खू से पहले हिमाचल प्रदेश में जितने भी मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने सेवा की राजनीति की लेकिन सुक्खू झूठ, फरेब, छलकपट और साजिश की राजनीति करते हैं, और उन्हें प्रदेश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर में आकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है , उससे जाहिर होता है कि सत्ता हाथ से खिसकने की बौखलाहट में उनका मानसिक संतुलन भी गड़बड़ा गया है। इसलिए वह मुख्यमंत्री को यह सलाह देते हैं कि वह समय पर किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ से अपना पूरा चेकअप करवा लें और विशेषज्ञ की हिदायतों का पालन करें। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि चुनाव अभियान के बीच प्रदेश सरकार के मुखिया का इस तरह मानसिक संतुलन गड़बडा जाना कोई शुभ लक्षण नहीं है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर का बच्चा-बच्चा यह जानता है की राजेंद्र राणा का 23 साल का सामाजिक सेवा का सफर रहा है और वह जनता के दुख सुख में हमेशा शामिल होते आए हैं और जरूरतमंदों की मदद से कभी भी पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री झूठ बोलकर यहां की जनता को गुमराह नहीं कर सकते क्योंकि सुजानपुर की जनता यह भलीभांति समझती है कि मुख्यमंत्री सुक्खू तो झूठ बोलकर वापस शिमला चले जाएंगे लेकिन राजेंद्र राणा ही उनके दुख सुख में शामिल होगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि वह स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं और सुजानपुर की स्वाभिमानी जनता मुख्यमंत्री के झूठ ,फरेब और छलकपट जैसे हथकंडों में आने वाली नहीं है, और जनता 1 जून को वोट की चोट से करारा जवाब देगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।