सुक्खू सरकार की साजिश का 1 जून को मुंह तोड़ जवाब देगी जनता: राजेंद्र राणा

हमीरपुर ,

पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज बमसन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह सुक्खू सरकार ने एक साजिश के तहत चुने हुए विधायकों की सदस्यता खत्म करके तानाशाही का परिचय दिया है और सुजानपुर की जनता को भी जलील किया है, उसका 1 जून को करारा जवाब देने के लिए मतदाता तैयार बैठे हैं।

राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता मित्रों की इस सरकार को उखाड़ने का पूरा मन बना चुकी है और 1 जून को जनता देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए वोट करेगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि 14 महीने के अपने शासन में मुख्यमंत्री सुक्खू का एकमात्र एजेंडा अपने मित्रों पर खजाना लूटाने और चुने हुए विधायकों को जलील करने का रहा है। राज्यसभा चुनाव में भी एक बाहरी प्रत्याशी को प्रदेश पर थोंपकर प्रदेश वासियों के स्वाभिमान पर चोट करने की कोशिश की गई, लेकिन नौ विधायकों ने प्रदेश का स्वाभिमान दांव पर नहीं लगने दिया और प्रदेश से संबंधित नेता को राज्यसभा में भेजने के लिए वोट किया।

राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुजानपुर के लिए पूर्व सरकार द्वारा मंजूर किए गए आईपीएच और इलेक्ट्रिकल विभाग के डिवीजन को सत्ता में आते ही बंद कर दिया। यहां सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती रोक दी। विकास कार्य पर विराम लगाने की कोशिश की। लेकिन सुजानपुर की जनता 1 जून को अपने वोट की चोट से सुजानपुर की एकता का जलवा सुक्खू को दिखाएगी।

राजेंद्र राणा के नुक्कड़ कार्यक्रमों में जनता ने हाथ उठाकर राजेंद्र राणा की बातों का समर्थन किया और भारी बहुमत से उन्हें जीताने का संकल्प लिया। राजेंद्र राणा के तमाम कार्यक्रमों में ग्रामीणों में भारी जोश देखा जा रहा है और भाजपा का पूरा कैडर उनके पक्ष में चुनावी मोर्चे पर डटा हुआ है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।