लोकतंत्र के महापर्व में सभी भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर इस यज्ञ में आहुति दें: आशीष शर्मा

भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर इस यज्ञ में आहुति देंगे
हमीरपुर।

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को महा जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत रोपा और ग्राम पंचायत बल्ह के गाँवों रोपा, बनी, कोठी, मन्याना, भटेड़ और मौहीं में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा सहित मंडल व बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चला हुआ है और इस महापर्व में सभी देश के विकास व सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर इस यज्ञ में आहुति देंगे। यहां से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पांच लाख से अधिक मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री मोदी के पास केंद्र में भेजेंगे। अनुराग ठाकुर ने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए किया है। उन्होंने कहा कि अब चौदह दिन शेष बचे हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए यह 14 दिन पूरी तरह से दें। परिणामस्वरूप भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से विजय प्राप्त करेगी। आज देश में वह व्यक्ति प्रधानसेवक है जिसने अपने कार्यकाल में बिना किसी छुट्टी के समर्पित भाव से सेवा की है। ऐसे व्यक्तित्व के कर कमलों से देश में बीते दस सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है। देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। हमारे सांसद अनुराग ठाकुर की देन फोरलेन, एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, तकनीकी विश्वविद्यालय सहित अनेकों परियोजनाएँ हैं। इस बार अनुराग ठाकुर जब भारी मतों से विजय प्राप्त कर केंद्र में जाएंगे तब और परियोजनाएँ प्रदेश के लिए लाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोग भलीभांति जानते हैं और सभी लोगों को पता है कि इस बार भी चार सौ से अधिक सीटें भाजपा की झोली में आएंगी और देश का नेतृत्व एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में आएगा व देश विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने आह्वान किया कि जो लोग कांग्रेस को वोट डालते हैं वह भी यह सोचें की यह एक वोट देश के विकास, सुरक्षा और धर्म व संस्कृति को बचाने के लिए डाला जाएगा।इसलिए अपना वोट कॉंग्रेस को देकर वोट खराब न करें व भाजपा को वोट देकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सीट भारी मतों के साथ मोदी की झोली में डालें। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस की झूठी गारंटियों के झाँसे में ना आएँ। चुनावी समय में कांग्रेस झूटी गारंटियां देती है लेकिन धरातल पर पूरा नहीं करती है। न तो पंद्रह सौ रुपये महिलाओं को मिलेंगे, न तीन सौ यूनिट बिजली फ्री हुई, न दो रुपये किलो गोबर बिका और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश हित में सभी भाजपा के पक्ष में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में भारी मतदान कर आहुति डालकर देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में दें। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, ओबीसी मोर्चा महामंत्री विपन कुमार, कार्यालय सचिव अशोक कुमार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष नवनेश्वर शर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोहर लाल और मंडल आईटी संयोजक शशि पाल सहित अन्य मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।