मतदाता जागरुकता के लिए 18 को मुख्य सचिव करेंगे साइक्लोथॉन का शुभारंभ

सुबह 6 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होगी साइक्लोथॉन
‘फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा

हमीरपुर ।

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इसी कड़ी में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय हमीरपुर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से 18 मई को साइक्लोथॉन और ‘फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के यूथ ऑरगेनाइजर विवेक वर्मा ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही साइक्लोथॉन का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना करेंगे।
विवेक वर्मा ने बताया कि यह साइक्लोथॉन 18 मई को प्रातः 6 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर से शुरू होगी और गांधी चौक, भोटा चौक, बाईपास रोड, नाल्टी चौक, गवर्नमेंट आईटीआई तथा नादौन चौक होते हुए वापस उपायुक्त कार्यालय परिसर में समाप्त होगी। उन्होंने साइक्लोथॉन में भाग लेने के इच्छुक सभी हमीरपुरवासियों से 18 मई को प्रातः 6 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंचने की अपील भी की।
विवेक वर्मा ने बताया कि साइक्लोथॉन के अलावा हमीरपुर में ही बी-फिट जिम में ‘फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने हमीरपुरवासियों से इन दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
यूथ आरगेनाइजर ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिला के मतदाताओं को आगामी एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा चुनाव के पर्व को गर्व से मनाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जाएगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।