चंबा,
इस बार केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है क्योंकि भाजपा लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रही है। चंबा कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने डलहौजी में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 2014 से लगातार भाजपा सरकार ने दस साल केंद्र में राज किया लेकिन विकास के मुद्दों पर वह बात नहीं करना चाहती है । आनंद शर्मा ने बताया है कि 70 सालों में कांग्रेस के राज में कभी किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना है लेकिन भाजपा नफरत की राजनीति कर रही हैं और लोगों में लगातार नफरत फैलाने का काम कर रही है हालांकि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना मंगलसूत्र जरूर इस देश के लिए खोया है, आनंद शर्मा ने कहा है कि लगातार लोग भाजपा से दूरी बना रहे हैं और इसके नतीजे 4 तारीख को देखने को मिलेंगे। भाजपा संविधान मिटाने की साजिश रच रही है जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और वह इस पूरे प्रकरण को देख रही है, उन्होंने कहा है कि भाजपा का 400 का नारा झूठा शगुफा है यह लोकतंत्र में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ है।
वहीं दूसरी और चंबा कांगड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बना है क्योंकि भाजपा लगातार नफरत की राजनीति कर रही है और लोगों में नफरत फैला रही है 400 पर का झूठा नारा दिया जा रहा है उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है उन्होंने कहा है कि, जिस तरह से भाजपा झूठी बातें कर रही है कि कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेगी आज तक कांग्रेस ने 70 सालों में कितनी महिलाओं के मंगलसूत्र छीने है हां लेकिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान किया है।

Author: Himachal Samvaad







