वायु सेना की भर्ती के लिए आवेदन 22 मई से 5 जून तक

हमीरपुर ।

भारतीय वायु सेना में ग्रुप-वाई (नॉन टैक्निकल) मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन की भर्ती रैली के लिए पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए वेबपोर्टल- एयरमैनसेलेक्शन.सीडैक.इन airmenselection.cdac.in पर 22 मई सुबह 11 बजे से लेकर 5 जून को रात 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
वायु सेना भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट के कमान अधिकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन की भर्ती रैली 3 जुलाई से 12 जुलाई तक चंडीगढ़ स्थित वायु सेना के बेस रिपेयर डिपो में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बारहवीं पास या फार्मेसी में डिप्लोमा अथवा बीएससी डिग्रीधारक युवा भाग ले सकते हैं। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के साथ बारहवीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि 2 जनवरी 2004 से 2 जनवरी 2008 तक जन्में बारहवीं पास अविवाहित युवा भर्ती के लिए पात्र हैं। जबकि, फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी डिग्रीधारक अविवाहित उम्मीदवारों में 2 जनवरी 2001 से 2 जनवरी 2006 तक जन्में युवा पात्र हांेगे। फार्मेसी के वर्ग में ही 2 जनवरी 2001 से 2 जनवरी 2004 तक जन्में विवाहित उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
कमान अधिकारी ने बताया कि भर्ती से संबंधित पूर्ण जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।